पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सरकार से मिली नई एंबुलेंस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में एंबुलेंस की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र के मरीजों को इमरजेंसी सुविधा प्रदान करने के लिए एंबुलेंस की सौगात दी।

जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, सदस्य अंशु रजक ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी भागवत देशलहरा व स्टाफ को वाहन की चाबी सौंपी। जनपद अध्यक्ष रामबाई ने सुविधा को क्षेत्र के गंभीर मरीजों के लिए वरदान बताया। अब मरीजों को इमरजेंसी रहने पर रायपुर या दुर्ग अस्पताल ले जाने में सुविधा होगी। मौके पर उपसरपंच विष्णु सिन्हा, किशोर सिन्हा, राजू सार्वा, कौशल सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

स्वास्थ्य केंद्र को मिली एंबुलेंस।
खबरें और भी हैं...