पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चे का कंकाल समझ पुलिस ले आई बंदर की हडि्डयां, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में खुलासा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोनेश कुमार, इसी बच्चे की हत्या कर दी गई थी। - Dainik Bhaskar
डोनेश कुमार, इसी बच्चे की हत्या कर दी गई थी।
  • जिले के सहसपुर लोहारा थाना इलाके में हुई थी बच्चे की हत्या
  • हत्याकांड के आरोपियों का नार्को टेस्ट कराए जाने की चर्चा

कवर्धा. एक बच्चे की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की किरकिरी हो गई। दरअसल एक कंकाल के अंश को पुलिस ने मृत बच्चे का समझ लिया। जांच में यह हडि्डयां बंदर की निकलीं। जिले के सहसपुर लोहारा थानाक्षेत्र के ग्राम बिरोड़ में कुछ दिन पहले डोनेश नाम के बच्चे की हत्या हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हडि्डयां बरामद की थी। 


अब डोनेश हत्याकांड की हकीकत जानने के लिए आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की बात कही जा रही है। लोहारा थाने के टीआई मुकेश यादव का कहना है कि अब कंकाल को जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा। पुलिस की बताई थ्योरी के मुताबिक डोनेश का अपहरण किया गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में आरोपी यशवंत पाली, कोमल उर्फ छोटू, हेमंत को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने 30 लाख रुपए फिरौती वसूलने के लिए बच्चे को अगवा किया था, लेकिन बच्चे की हत्या कर दी, फिर लाश को बोरे में रख ठिकाने लगा दिया था।

खबरें और भी हैं...