पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • In Kawardha District Of Chhattisgarh, The Body Of A Two And A Half Month Old Girl Was Found In A Well Dead, Girl Child Death, Murder,

कवर्धा में मां के साथ सोई ढाई महीने की बच्ची की गला दबाकर हत्या, कुएं में फेंका शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्ची की हत्या के बाद इसी कुएं में फेंका था शव। - Dainik Bhaskar
बच्ची की हत्या के बाद इसी कुएं में फेंका था शव।
  • शव के गले में कपड़ा लिपटा हुआ था, जिससे बच्ची का दम घोंटा गया था

कवर्धा. जिले के झलमला क्षेत्र के ग्राम केमटिया डोंगरी में बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। एक कुएं में ढाई माह की मासूम पूजा की लाश मिली। उसे गला दबाकर मारा गया था। हत्या के बाद शव कुएं में फेंक दिया था। सुबह कुएं के पास खेतों में काम करने आए लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला।


शव के गले में कपड़ा लिपटा हुआ था, जिससे बच्ची का दम घोंटा गया था।  पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। बच्ची के पिता पवन परते पेशे से मजदूर हैं। कमाने-खाने के लिए वह दूसरे राज्य गया था। होली की वजह से दो दिन पहले ही लौटा था। शनिवार को बच्ची अपनी मां के साथ सोई थी। वहीं उसकी बड़ी बहन, जो 3 साल की है, वह पिता के साथ सोई थी। सुबह जब नींद खुली, तो पूजा बिस्तर पर नहीं थी। फिर उसकी मौत की खबर आई।