पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पेंड्रा. छह शादी करने वाला एक शिक्षक ने पहले नौकरी का झांसा देकर अकेली रह रही विवाहिता को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जब महिला गर्भवती हुई तो शादी का झांसा देकर देहशोषण करता रहा। लंबा समय बीत जाने पर भी जब आरोपी शिक्षक ने शादी नहीं की तो महिला ने रविवार को पेंड्रा थाने में धारा 376 और 506 में मामला दर्ज करा दिया। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। उसकी छह शादियों का खुलासा भी पांचवीं पत्नी ने किया था।
1) 10 दिन तब बनाए रखा बंधक, महिला का कराया गर्भपात
महगांव वार्ड नंबर 2 सूरजपुर निवासी शिक्षक शमशीर मंसूरी (43) यहां पेंड्रा थाना क्षेत्र के देवरीकला गांव में घर बनाकर रहता था। आरोप है कि पति से अलग होकर एक महिला अपनी बेटी के साथ रहती थी। अचानक कुछ समय से शमशीर का उसके घर आना-जाना हो गया। एक दिन शमशीर ने उसे झांसा दिया कि वो उसके जाति, धर्म की और वो 20 हजार रुपए महीना में नौकरी लगवा सकता है। महिला भी उसकी बातों में आ गई।
इसके बाद महिला को आरोपी शिक्षक अपने साथ सूरजपुर के पास शिव प्रसाद नगर ने लगया और 10 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। इस पर महिला ने जब रिपोर्ट करने की बात कही तो उसने शादी करने का झांसा दिया और लगातार शोषण करता रहा। महिला ने बताया कि गर्भवती होने के बाद शमशीर ने जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। शमशीर मंसूरी वर्तमान समय में ग्राम सोरगा, विकासखंड बैकुंठपुर में शिक्षक (एलबी) के पद पर पदस्थ है।
शिक्षाकर्मी शमशीर मंसूरी ने कई औरतों को धोखा दिया है। उसने ऐसी ही धोखाधड़ी कर 6 शादियां कर ली हैं। वह छठवीं पत्नी को घर लेकर आया तब सारा मामला खुला। उसने छठवीं पत्नी के चक्कर में पांचवीं को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस पर उसकी पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच की तो सारा भंडाफोड़ हुआ।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.