पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेयजल समस्या दूर करने मांगे 11 करोड़ स्वीकृति 6 करोड़ की, मिले एक करोड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम की सीमा वृद्धि के बाद शहर की पेयजल समस्या का दायरा और बढ़ने की आशंका है। नल जल विभाग ने पेयजल समस्या हल करने के लिए राज्य सरकार से 11 करोड़ रुपए की मांग की थी। इस पर शासन ने 6 करोड़ की स्वीकृति दी पर इस मद में अब तक मिले सिर्फ 1 करोड़ ही। जानकारों की मानें तो समय पर पैसे नहीं मिले, तो शहरवासियों को इस बार भी जल संकट का सामना करना पड़ेगा। बचाव में नल जल विभाग ने 3.49 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर डीएमएफ फंड से राशि की मांग की है। वहीं 11 वार्डों की समस्या का निराकरण सिर्फ इस बिना पर पूर्ण होने का दावा किया है कि वहां अमृत मिशन योजना के अंतर्गत पाइप लाइन 30 अप्रैल बिछ जाएगी।

अमृत मिशन के सहारे जल संकट दूर करने का दावा

नल जल विभाग ने नए नगर निगम के 24 वार्डों को समस्यामूलक माना है। इसमें से 11 वार्डों की समस्या अमृत मिशन योजना के अंतर्गत पाइप लाइन बिछा कर दूर करने का दावा किया है। शासन को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि इन वार्डों में पाइप लाइन का व्यास कम होने तथा बोर फेल होने के कारण गत वर्ष पेयजल संकट उत्पन्न हुआ था। अमृत मिशन योजना के अंतर्गत कम व्यास वाले डीआई पाइप को बदल कर नए कनेक्शन लगाने का काम चल रहा है, जिसके 30 अप्रैल तक पूर्ण होने की आशा है। जिन वार्डों में जल संकट होने पर पाइप लाइन बदल कर सप्लाई सुनिश्चित करने के दावे किए जा रहे हैं, उनमें वार्ड क्रमांक 19 कस्तूरबा नगर का अटल आवास, 27-28 तारबाहर का नाऊ मोहल्ला, केडी गली, एफसीआई रोड, बुनकर गली, मौंटी ब्लाक, 21 जरहाभाठा में ओम नगर, डल्ला शेर गली, गुप्ता आटा चक्की गली, 24 भारतीय नगर रेलवे लाइन किनारे, शिव मंदिर रोड, 23 मदर टेरेसा नगर समता कालोनी, रुक्मणि विहार, 26 मगरपारा शिव राही बाड़ा, यादव मोहल्ला, खान बाड़ा, 25 तालापारा भरत चौक, मरीमाई मरार गली, बजरंग चौक, 27 विनोबा नगर पाठक किराना आर 7-8, एल 1 से 9 शेष कालोनी, 40 दयालबंद नारियल कोठी महारानी स्कूल, 53 चिंगराजपारा राजीव नगर राम नगर, घासीदास चौक, प्रभात चौक, अशोक विहार, 62 सरकंडा बंगालीपारा गली नंबर 1,2,3 जबड़ापारा सरकंडा शामिल है।


40 बोर की स्वीकृति, जरूरत 80 की: नगर निगम को नए पुराने शहर को मिला कर 40 स्थानों पर नए बोर कराने की स्वीकृति मिली थी। इस पर काम शुरू हो चुका है। कार्यपालन अभियंता अजय श्रीवासन ने बताया कि 40 अतिरिक्त बोर के लिए डीएमएफ फंड से 3.49 करोड़ की मांग की गई है। इससे देवरीखुर्द में पेयजल समस्या हल करने 76 लाख, राजकिशोर नगर के लिए 34 लाख की योजना शामिल है।
खबरें और भी हैं...