रतनपुर में 11 जुआरी पकड़े गए, 13 हजार रुपए जब्त
बिलासपुर | रतनपुर पुलिस ने करैहापारा में जुआ खेलते आशाराम कश्यप 50 वर्ष, दिलेश कुमार केंवट 43 वर्ष, शिवदास मानिकपुर 25 वर्ष, सुरेन्द्र केंवट 27 वर्ष, राजेश कश्यप 26 वर्ष, रमेश केंवट 25 वर्ष, विक्रम धीवर 27 वर्ष , प्रणाम केंवट 35 वर्ष , मनीराम कश्यप 41 वर्ष , ऋषि कश्यप 34 वर्ष, रमेश बेलदार 29 वर्ष गांधीनगर रतनपुर को गिरफ्तार किया। उनसे 13 हजार रुपए जब्त किए गए।