पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

13 संरक्षा प्रहरियों को डीआरएम ने सम्मानित किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर| रेल फ्रेक्चर, वैल्ड फ्रेक्चर, ग्लेड ज्वाइंट फ्रेक्चर, टंग रेल फ्रेक्चर, हाट एक्सल की पहचान कर सजगता एवं सतर्कता बरतते हुए संभावित दुर्घटनाओं को रोकने वाले बिलासपुर रेल मंडल के 13 कर्मचारियों शुक्रवार को डीआरएम आलोक सहाय ने नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में एडीअारएम वेदिश धुवारे, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रवीश कुमार सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे। पुरस्कृत होने वाले कर्मचारियों में राधेलाल, अमित कुमार, प्रमोद कुमार, प्रभात कुमार, अरखित राम, होरीलाल, मोहन मीना, राजीव रंजन, रतन पात्रे, प्रमोद कुमार वर्मा,
बलराम मीना, सुधीर कुमार एवं सी. मेहर शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...