पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुबह गिरा 13.4 मिमी पानी, शहर का पारा 26.2 डिग्री पहुंचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार की सुबह 13.4 मिमी पानी बरस गया। नतीजा ये हुआ कि दिन का तापमान सामान्य तापमान से नौ डिग्री नीचे लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिलासपुर के साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में वर्षा हो रही है। मार्च में गर्मी की शुरुआत हो जाती है लेकिन चक्रवात के प्रभाव से मौसम बदल चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर और इससे सटे पाकिस्तान के इलाके में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना है। इसके असर से चक्रवाती सिस्टम पंजाब पर है। यह सिस्टम उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक टर्फ बना हुआ है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में में भी एक चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। वहीं कर्नाटक के तटों के पास भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। चक्रवात के असर से शुक्रवार की रात से फिर से बारिश हुई। वहीं शनिवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो बारिश हो रही थी। गुरुवार की अलसुबह 25 मिमी वर्षा हुई थी और शनिवार की सुबह 13.4 मिमी पानी बरस गया। वहीं सुबह 8.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे के बीच 1.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई। इधर मार्च की कुल बारिश 69 मिमी हो गई है। बारिश का नतीजा ये हुआ कि आज धूप उतनी तेज नहीं हो पाई। सुबह छाए बादल शाम तक छाए ही रहे। 96 फीसदी आर्द्रता होने की वजह से ठंड महसूस नहीं हुई। वहीं शाम को आर्द्रता 81 फीसदी दर्ज की गई। दोपहर में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो कि सामान्य से नौ डिग्री कम है। एक दिन पहले शहर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री था। इधर न्यूनतम तापमान थोड़ा कम हुआ। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री था जो 21 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। ओले भी गिर सकते हैं।

तारबाहर क्षेत्र में बरसात से सड़के पानी से भर गईं।
खबरें और भी हैं...