सीयू में जेंडर चैम्पियन के लिए 18 छात्र चयनित
बिलासपुर | सेंट्रल यूनिवर्सिटी में जेंडर चैम्पियन चयन समिति की अनुशंसा और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशों के अनुसार सक्षम प्राधिकारी द्वारा जेंडर चैम्पियन के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। इसमें 9 छात्र और 9 छात्राएं हैं। छात्राओं में वानिकी विभाग की आकृति ताम्रकार, रेशमा मेहरा, विधि की शिवांगी अग्रवाल, मानव विज्ञान की माही शर्मा, दीपांजलि शुक्ला, शिक्षा विभाग की स्मृतिप्रभा पाढ़ी, शांतिमुक्ता कुल्लू, चंद्रकली, समाज कार्य की शबीहा प्रवीण का चयन किया गया है। वहीं छात्रों में वानिकी विभाग के शिवम मिश्रा, उज्जवल स्वर्णकार, विधि के कमलेश पटेल, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, वाणिज्य के कुंदन जांगड़े, फॉरेंसिक साइंस के शिवम पाल, सीएसई के आलोक सिंह ठाकुर, पत्रकारिता के आशीष कुमार पांडे, शिक्षा गुलेश्वर साहू का चयन किया गया है। ये चयनित सदस्य विश्वविद्यालय में लैंगिक समानता का वातावरण तैयार करने की दिशा में कार्य करेंगे। ये जेंडर चैम्पियन के नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में अपना कार्य संपादित करेंगे।