आज व कल विलंब से आएगी मेल, कुर्ला सहित 4 ट्रेनें
बिलासपुर| मुंबई रेल मंडल के अंतर्गत कल्याण एवं कसारा खंड के बीच इगतपुरी रेलवे स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज पर गर्डर लांचिंग का काम शुक्रवार को शुरू किया गया। इसकी वजह से मुंबई-हावड़ा मेल, कुर्ला-शालीमार सहित चार ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों में रोककर रखा गया। इसकी वजह से ये ट्रेनें शनिवार को विलंब से आएंगी। इसी तरह से शनिवार को भी ट्रेनों को अलग-अलग स्थान पर रोककर रखा जाएगा। इससे रविवार को भी ट्रेनें विलंब से आएंगी। गर्डर लांचिंग का काम 13 व 14 मार्च को किया जा रहा है। इसीक्रम में 18030 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस को 13 एवं 14 मार्च को कसारा स्टेशन में तो 12810 हावड़ा-मुंबई मेल को 13 एवं 14 मार्च को ईगतपुरी स्टेशन में नियंत्रित किया जाएगा।