400 साधकों ने किया जप और गायत्री मंदिर में यज्ञ कर पूर्णाहुति दी
बिलासपुर| अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निरंतर विश्वकल्याण गतिविधियों को सत्य संवर्धन और संरक्षण के लिए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। इसी के तहत विनोबा नगर स्थित गायत्री मंदिर में पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। 400 साधकों ने माला का जप किए। यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें सभी साधकों ने पूर्णाहुति दी। मुख्य प्रबंधक एवं सामुदायिक सीपी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य के भीतर शक्ति में विकृतियों का समावेश हो गया है। सभी लोग बनाई गई संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। ईश्वरी व्यक्ति इसे रोकना चाहता है। जब-जब अधर्म का साम्राज्य बढ़ता है, तब तो संसार को बचाने किसी न किसी रूप में शक्ति अवतरित होती है। पुनः संस्कृति की स्थापना कर विलुप्त हो जाते हैं, जिसे हम लोग परिवर्तन का नाम देते हैं। इस अवसर पर लाल विश्वकर्मा, नंदनी पाटनवार, अनीता शर्मा, जयश्री दुबे, रामकुमार श्रीवास, राम गोपाल कश्यप, बृजेश साहू, जागेश्वरी साहू, द्वारिका पटेल, रमेश भादू, शिवकुमार साहू, संतोषी श्रीवास्तव अन्य उपस्थित रहीं।