पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

5 टन कबाड़ भरा मेटाडोर जब्त, संचालक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिविल लाइन पुलिस ने मेटाडोर सहित करीब तीन लाख रुपए का कबाड़ जब्त कर कबाड़ संचालक को गिरफ्तार किया है। सोमवार को टीआई परिवेश तिवारी अपनी टीम के साथ गश्त पर निकले थे। रात को मुखबिरों ने भारतीय नगर चाैक पर एक मेटाडोर खड़ी होने की सूचना दी। बताया उसके चोरी का कबाड़ है। टीआई टीम के साथ वहां गए और घेराबंदी कर गाड़ी को रोक लिया। उसकी तलाशी ली गई। इसमें बड़ी मात्रा में टीना व लोहा भरा हुआ था। सभी चोरी का था।कबाड़ संचालक तालापारा निवासी जीवन राही 32वर्ष गाड़ी के साथ ही था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कबाड़ जब्त कर लिया। सामान का वजन कराया गया। यह 5 टन 20 क्विंटल निकला। इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है।

खबरें और भी हैं...