पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर शिक्षिका से 50 हजार ठगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धोखाधड़ी

बिलासपुर | पेटीएम के केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर ठग ने शिक्षिका से खाते से ऑनलाइन 50 हजार रुपए गायब कर दिया। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। मामला सरकंडा क्षेत्र का है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जूनीलाइन निवासी ज्योति पांडेय ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। उनका बैंक ऑफ बड़ौदा के राजकिशोर नगर शाखा में बैंक एकाउंट है। 7 मार्च को उनके पति सचिन के पास एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पेटीएम अधिकारी बताया और कहा कि उनके एटीएम का केवाईसी अपडेट नहीं हुआ है। इसलिए अगले 12 घंटे में एकाउंट बंद हो जाएगा। अपडेट करने की बात कहते हुए उसने शिक्षिका से एटीएम कार्ड का नंबर मांग लिया। इसके बाद रात में शिक्षिका के मोबाइल में उसके बैंक खाते से दो किश्त में 50 हजार रुपए निकाले जाने का मैसेज आया।
खबरें और भी हैं...