पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धूमा से भाग निकला पत्नी की हत्या का आरोपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्राइम रिपोर्टर बिलासपुर | मगरपारा में दिनदहाड़े प|ी की हत्या करने वाला युवक भागकर पहले धूमा गया था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस वहां पहुंची भी पर आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस का कहना है कि अब वह दूसरे स्टेट में चला गया है। मगरपारा चौक पर बुधवार को दिनदहाड़े बीजा निवासी हरिश्चंद्र खूंटे ने अपनी प|ी गोदावरी को सरेराह धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसने अपने 11 साल के बेटे को भी मारने के लिए दौड़ाया पर वह भाग निकला। घटना होली के दूसरे दिन हुई और पुलिस गश्त पर थी। आरोपी इसके बाद भी पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया। पुलिस को साइबर सेल के माध्यम से पता चल गया था कि वह धूमा में छिपा हुआ है। वहां तक पुलिस टीम गई पर आरोपी वहां से भी भागने में कामयाब हो गया। एसपी प्रशांत अग्रवाल के अनुसार आरोपी अब दूसरे स्टेट में पहुंच गया है और पुलिस टीम उसके पीछे गई हुई है। उसके ट्रेन से भागने की आशंका है।
खबरें और भी हैं...