पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरपंच संघ तखतपुर के आदित्य बने अध्यक्ष और सुनीता बनीं उपाध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तखतपुर ब्लाॅक अंतर्गत आने वाले नवनिर्वाचित सरपंचों की बैठक छग प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में ग्राम परसदा में हुई। बैठक में तखतपुर विकासखंड सरपंच संघ का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मुरु के सरपंच आदित्य उपाध्याय को संघ काे निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में सुनीता गरीबा यादव को एवं सचिव के रूप में सुखदेव प्रसाद सिंगरौल को निर्विरोध चुना गया। ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव में मुरु से 900 मतों से मतों से उपाध्याय ने जीत दर्ज की थी। उपाध्याय ने बताया कि मुझे तखतपुर विकासखंड के 122 नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत के सरपंच में दो तिहाई ग्राम पंचायत के सरपंच का समर्थन मिला, जिस वजह से सरपंच संघ के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। पंचायतों की विभिन्न समस्याओं से सरपंचों ने अवगत कराया है जिसको पूरा करने अौर सरपंचों के हित में काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर आदित्य सिंह ठाकुर, सुनील शुक्ला, धर्मेश दुबे, राकेश तिवारी, प्रतिनिधि अध्यक्ष जनपद पंचायत तखतपुर जुगल किशोर कौशिक, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत तखतपुर नीतेश राजा मिश्रा, गरीबा यादव, मुकेश तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत सकरी, राकेश दुबे, अनिल कौशिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सरपंच संघ के चुनाव के अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधि।
खबरें और भी हैं...