पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अफ्रीका के एंड्रयू की एकतरफा जीत ललित को सीधे सेट में दी शिकस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अफ्रीका के एंड्रयू अदू ने आईटीएफ सीनियर्स चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। छत्तीसगढ़ टेनिस संघ की मेजबानी में खेले जा रहे टेनिस टूर्नामेंट में 60 से अधिक खिलाड़ी अलग-अलग कैटेगरी में भाग ले रहे हैं। जिसके 35 प्लस सिंगल्स में एंड्रयू ने इंडिया के ललित कुमार को सीधे सेट में 6-0-6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को टर्नामेंट में के अन्य मुकाबले खेले जाएंगे।

टॉप सीड प्लेयर्स के मैच आज

सीनियर्स चैंपियनशिप में मंगलवार को टॉप सीड प्लेयर्स के मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें 35+ में अभिषेक कुमार साहू(छग), 40+ में दीपक मारवाह, 45+ में नेल्सन जतिन कुमार(छग), 50+ में विक्रम सिंह सिसोदिया(छग), 55+ में संजीत कुमार, 60+ में टीएस गंभीर और 65+ दीपक कुमार चकमा उतरेंगे।

40 प्लस में आकाश ने आशीष को हराया

40 प्लस सिंगल्स कैटेगरी में इंडिया की ओर से खेलते हुए आकाश काले ने आशीष शुक्ला को 6-1, 6-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, मुकेश को पवन से वॉकओवर मिला। 45 प्लस में सुनील सुराना को आनंद आहुजा से और विनय को मथाई से वॉकओवर मिला। अन्य मुकाबलों में अरविंदर सिंह ने केदार को 7-6(5), 6-3 से और नवीन ने तर्सिस को 6-0, 6-2 से हराया।

60 प्लस में टीएस गंभीर हुए रिटायर्ड

60 प्लस कैटेगरी में अमरजीत सिंह और टीएस गंभीर आमने-सामने थे। पहले सेट में अमरजीत ने एकतरफा खेल दिखाते हुए 6-0 से जीत दर्ज की। लेकिन दूसरे सेट में 1-0 के स्कोर के बाद गंभीर रिटायर्ड हो गए। वहीं, रामचरन को शशांक से वॉकओवर मिला। 65 प्लस सिंगल्स में नरेंद्र ने रामवतार जैन को 6-0(रिटायर्ड) हराकर अंतिम-8 में पहंचे।

50 प्लस में राजेश ने विनोद को हराया

50 प्लस सिंगल्स में राजेश पाटिल ने विनोद कुमार को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-3 से मात दी। वहीं,अतुल सिंह ने रूपेंद्र चौहान को 3-2(रिटायर्ड) से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 55 प्लस कैटेगरी में विजय नथानी ने एस स्वामीनाथन को तीन सेट के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-6, 6-2, 6-4 से हराया। जबकि कुलदीप सिंह को नजर से वॉकओवर मिला।
खबरें और भी हैं...