पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अहा... शोमैन/बिग बी की वह रंगों से भरी हुई टंकी **

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दो बड़ी होली की आंखों देखी कहानी**

‘जो भी कम रंगा हुआ नजर आता था, उसे रंग से भरे हुए टैंक में पटक दिया जाता था’**

‘अभिषेक बच्चन और वहां मौजूद एक्ट्रेसेज ने मुझे पकड़ लिया और धड़ाम से पूल में पटक दिया’**

मेरी सबसे यादगार होली बच्चन साहब के यहां मनने वाली होली रही थी। आज भी याद है कि मुझे गेट के करीब से ही पकड़ लिया था। मैं न्यूकमर थी, पर यह बहुत प्यारी बात है कि आप छोटे-बड़े चाहे कोई भी हों, आपका वहां स्वागत होता है। वहां सभी को पूल में डुबोया जाता है। अभिषेक और वहां मौजूद सभी लड़कियों ने मुझे गेट से ही पकड़ लिया था और फिर सीधा ले जाकर धड़ाम से पूल में पटक दिया था। मैं उनके साथ घुल-मिल गई थी। मेरी उनके साथ दोस्ती हो गई थी। काफी खुशी- हंसी भरा माहौल होता है वहां का। मुझे लगता है जैसा फिल्मों की होली में दिखाया जाता है, हूबहू वैसी ही होली वहां मनाई जाती है। इसके अलावा मैंने एक और यादगार होली शबाना जी के घर पर मनाई हुई है। मैं वहां अपनी मां के साथ जाया करती थी। वहां के रंग, चमक, खुशी सब यादगार हैं और वह कभी होली के दौरान पानी का इस्तेमाल नहीं करते। हमेशा सूखे रंग के साथ होली खेली जाती है। वहां का म्यूजिक और ढोल आज भी मुझे याद है। मैं अपनी मां के साथ जाती थी और काफी एंजॉय करती थी और यह कब परंपरा बन गयी पता नहीं चला।

होली तो मैंने देखी है मेरे दादाजी श्री राजकपूर को खेलते हुए। उस समय करीना तो बहुत छोटी थी, लेकिन मैंने वह सब देखा है तो आरके स्टूडियो की होली से जुड़ी वो सब यादें मुझे जस की तस याद हैं। मेरे दादाजी होली बहुत भव्य तरीके मनाते थे। फैमिली मेंबर के साथ पूरी इंडस्ट्री के लोग वहां आते थे। आर.के. स्टूडियो पूरा खचाखच भरा होता था। वहां पर एक छोटा सा टैंक होता था, जिसमें रंग भर दिया जाता था, जिसमें सब लोग डुबकियां मारते थे। जो नहीं मारता था या कम रंगा दिखता था उसे लाकर उसमें पटक दिया जाता था। वह यादें मेरे लिए बहुत भावुकता भरी हैं। मेरे दादाजी के निधन के बाद वहां पर होली का आयोजन बंद कर दिया गया। यह उनके सम्मान में िकया गया था। वह एक अलग दौर था। उसके बाद तो बॉलीवुड में कहीं भी इतने भव्य तरीके से होली नहीं मनाई जाती। मेरे दादाजी उस समय ही इतने जागरुक थे कि तभी इकोफ्रेंडली होली मनाते थे। दादाजी का कहना था कि केमिकल कलर के साथ मत खेलो। सिर्फ गुलाल के साथ होली खेलो, वह भी ड्राई हो। उस जमाने से ही उनकी सीख को फॉलो करते आई हूं। उनकी सीख मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

अमिताभ बच्चन की होली का किस्सा वहां रंग चुकीं दिव्या दत्ता की जुबानी


दिव्या दत्ता**

आर के स्टूडियो की होली का किस्सा खुद राजकपूर की पोती करिश्मा की जुबानी

करिश्मा कपूर
**
खबरें और भी हैं...