पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हवाई सेवा: धरना आंदोलन में गोलबाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारी हुए शामिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के अखंड धरना आंदोलन में 140वें दिन गोलबाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारी व व्यापारी धरने में शामिल हुए। गोल बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनीष सराफ ने कहा कि हम व्यापारियों को बिलासपुर में हवाई सेवा न होने के कारण व्यापार में बड़ा नुकसान सहना पड़ रहा है। यह इसलिए क्योंकि सामान कि खरीदी के लिए महानगरों तक जाना होता है। बिलासपुर में हवाई सेवा नहीं हाेने के कारण हमें खर्च अधिक करना पड़ता है। यदि बिलासपुर से ही उड़ानें रहेंगी तो हम सुबह जाकर व्यापार करने के बाद वापस अपने घर आ सकते हैं और इससे होने वाला अनावश्यक व्यय भी कम होगा। व्यापारी संघ के सदस्य किशोर आयलानी ने कहा कि बिलासपुर में एयरपोर्ट के निर्माण के बगैर विकास अधूरा है। बहुत सारे व्यावसायिक संस्थान बिलासपुर में एयरपोर्ट न होने के कारण नहीं आ रहे है। समिति के सदस्य महेश दुबे ने कहा कि बिलासपुर का व्यापार लगातार छोटा जिला हाेने के कारण घटता जा रहा है, जबकि एयरपोर्ट आने से इसमें नई जान आ जाएगी। धरने में गाेल बाजार व्यापारी संघ से गिरधारी क्षत्री, मोहन बजाज, संतोष साहू, पवन, केशव गोरख आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...