पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीसीसीआई टूर्नामेंट में बिलासपुर की ऐश्वर्या देश भर में 9वें स्थान पर रही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीसीसीआई वुमंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए बिलासपुर की ऐश्वर्या सिंह का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। राज्य में सबसे अधिक रन और विकेट लेने वाली खिलाड़ी रही। प्रतियोगिता के लीग मैच की समाप्त होने पर उन्हें बल्लेबाजी में 9वां स्थान और गेंदबाजी में 16वां स्थान मिला।

बीसीसीआई के वुमंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की अंडर 19 महिला टीम भले ही कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। 7 मैचों में सिर्फ 2 ही मैच जीत पाए, एक मैच टाई रहा है और टीम को कुल 10 अंक मिले। लेकिन इस टूर्नामेंट में बिलासपुर की अंडर 19 खिलाड़ी ऐश्वर्या सिंह का यह टूर्नामेंट खास रहा। ट्रॉफी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किए हैं। बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी ऐश्वर्या ने अपना लोहा मनवाया है। ऐश्वर्या सिंह ने सभी लीग मैच खेले। बल्लेबाजी में उन्होंने 7 मैचों में 29 के औसत और 58.33 के स्ट्राइक रेट से 348 गेंदों में 203 रन बनाए है। इनमें इनका एक अर्धशतक भी है। ऐश्वर्या सिंह लीग मैच समाप्त होने के बाद देशभर में रन बनाने में नौवें स्थान पर रही। इसके अलावा गेंदबाजी में मिले मौके को भी बखूबी निभाया। ऐश्वर्या ने 7 मैच में कुल 52 ओवर गेंदबाजी किए है और 3.26 के रन औसत से 170 रन दिए है। साथ ही हर 4.3 ओवर में उन्होंने एक विकेट लिए है। 14.16 के औसत से कुल 12 विकेट प्राप्त किए है। लीग मैच समाप्त होने के बाद गेंदबाजी में पूरे भारत में वे 16वें स्थान पर रही। ऐश्वर्या सिंह के ऑलराउंडर प्रदर्शन पर बिलासपुर क्रिकेट संघ ने भारतीय महिला टीम में वे प्रतिनिधित्व करने इसके लिए हौंसला बढ़ाया।

खबरें और भी हैं...