पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साइंस ओलंपियाड में अमृतांशु को मिला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6वां रैंक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय साइंस ओलंपियाड के सेकेंड लेवल में राजीव गांधी चौक रवि हाइट्स निवासी अमृतांशु सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छठवीं रैंक हासिल कर बिलासपुर का नाम रौशन किया है। रेलवे में कार्यरत विष्णु मोहन सिंह के पुत्र अमृतांशु हैं। उन्होंने साइंस में 60 में से 59 अंक हासिल किए हैं। इसमें छत्तीसगढ़ में दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा वे गणित ओलंपियाड में भी अपना परचम लहराया है। गणित ओलंपियाड में अमृतांशु ने छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 62वीं रैंक है। गणित में 60 में से 58 अंक मिले हैं। इसके लिए इन्हें गोल्ड मेडल और 5-5 हजार रुपए से सम्मानित किया गया है। यही नहीं इस सत्र में हुए सभी ओलंपियाड में अमृतांशु ने छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक अंक हासिल किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर का नाम रौशन करने वाले अमृतांशुु ने इस जीत का श्रेय पिता विष्णु मोहन सिंह राजपूत, माता और तक्षशिला इंस्टीट्यूट के शिक्षक संदीप द्विवेदी के साथ अन्य शिक्षकों को दिया है।

मिला स्टेट एक्सीलेंस अवार्ड

अमृतांशु ने साइंस में राज्य स्तर पर द्वितीय, गणित में प्रथम, जीके में द्वितीय और अंग्रेजी में 7वीं रैंक हासिल की है। इसके लिए इन्हें स्टेट एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
खबरें और भी हैं...