पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ की वार्षिक बैठक 22 मार्च को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ बिलासपुर की 19वीं सामान्य सभा एवं कार्यकारिणी की बैठक 22 मार्च को बिलासपुर में आयोजित है। इसकी अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक करेंगे। संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि इसमें एजेंडा के तौर पर गत वर्ष आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय को पारित किया जाएगा। साथ ही 2019-20 वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिट रिपोर्ट को भी प्रस्तुत किया जाएगा। 2020-21 में ऑडिटर की नियुक्ति और 2020-21 वार्षिक बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इसी बैठक में 2020-21 का वार्षिक खेल कैलेंडर जारी किया जाएगा। पहले से जिन नए जिलों ने आवेदन किए हैं उनको संबद्धता प्रदान की जाएगी। ताइक्वांडो के विकास के लिए प्रोग्राम डेवलपमेंट शुरू किए जाने के साथ ही अन्य विषयों पर भी चर्चा होनी है। बैठक में राज्य के 19 जिलों से अध्यक्ष, सचिव व उनके प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
खबरें और भी हैं...