ट्रेलर की चपेट में आए दूसरे युवक सुनील दास ने भी दम तोड़ा
लुतरा शरीफ| गुड़ी के समीप शुक्रवार को दवनडीह निवासी गोपाल सिंह पिता समार सिंह उम्र 28 वर्ष एवं हिंडाडीह के सुनील दास पिता बहोरन दास उम्र 30 वर्ष सीपत से दोपहर बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे कि हिंडाडीह कोलवाशरी से सीपत की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गए। इस हादसे में इलाज के दौरान सिम्स में एक युवक गोपाल सिंह ने शुक्रवार रात में ही दम तोड़ दिया था, वहीं दूसरे सुनील दास मानिकपुरी की मौत देर रात में हुई।