पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुल के एक छोर पर एप्रोच रोड का काम रुका, धूल के बीच आना-जाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर | पुराने पुल के दोनों छोर पर फोरलेन पुल का निर्माण अभी भी अधूरा है। एक तरफ निर्माण जरूर करवा दिया गया है। पर अभी भी एप्रोच रोड नहीं बनाई गई। जिसके चलते ही लोग इस जगह धूल और परेशानी झेल रहे हैं। जबकि दूसरे छोर पर निर्माण अधूरा है। सड़क किनारे गिट्‌टी का ढेर रखा है। बड़ी गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। इससे भी समस्याएं आम हैं। लोगों का कहना है कि अफसरों को एप्रोच रोड बनवाने पर ध्यान देना होगा। अधिकारी कुछ हफ्ते बाद इसका काम शुरू कराने की बात कह रहे हैं। नया पुल बनाने की नींव पांच साल पहले रखी गई थी। तब यह पुल 11 करोड़ रुपए में बनना था। धीरे-धीरे काम टलता चला गया है। और इसके कारण लागत बढ़ती गई। निर्माण की कहानी यूं चली कि पुराना सरकंडा पुल में दूसरी ओर के पुल का फाउंडेशन का काम गर्मी में ही कर लिया गया था। पर धीरे धीरे लागत बढ़ती गई।
खबरें और भी हैं...