अटल यूनिवर्सिटी मलखंभ व बेसबॉल की टीम नहीं भेजेगी
बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय ने देशभर में करोना संक्रमण के असर और उससे बचाव के लिए एहतियात बरतते हुए आगामी खेल आयोजनों में टीम नहीं भेजने का निर्णय ली है। मार्च के अंतिम सप्ताह में आयोजित मलखंभ और बेसबॉल प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी की टीम नहीं जाएगी। मलखंभ का आयोजन जीएनडीयू अमृतसर में आयोजित है, जबकि बेसबॉल की टीम असम ग्लोबल यूनिवर्सिटी असम में 27 मार्च से आयोजित है। दोनों जगहों पर संक्रमण से सुरक्षा के हिसाब से टीम नहीं भेजी जाएगी।