पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एयू को मिली अनुमति, 3 गाड़ियां मंगाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी में परीक्षा कार्यों के लिए दो पहले गाड़ियां मंगाने कार्यपरिषद में प्रस्ताव रखा गया था। कार्यपरिषद से पास हाेने के बाद गाड़ियों की खरीदी के लिए शासन से अनुमति मांगी गई थी। शासन से डेढ़ साल तक अनुमति नहीं मिली। यूनिवर्सिटी के सहायक कुलसचिव शैलेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि 7 महीने पहले गाड़ियों को खरीदने शासन से अनुमति मिली। इसके बाद परीक्षा कार्यों के लिए तीन गाड़ियां मंगाई गई हैं। इन गाड़ियों की लागत लगभग 40 लाख रुपए से अधिक है। गौरतलब है कि अटल यूनिवर्सिटी से संबद्ध 184 कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में 2 लाख छात्र अध्ययनरत हैं। इन छात्रों की परीक्षा के दौरान केंद्रों में उत्तरपुस्तिका, प्रश्नपत्र सहित अन्य सामग्री भेजने यूनिवर्सिटी को गाड़ियों की जरूरत पड़ती है। यूनिवर्सिटी के पास पहले 5 गाड़ियां थीं, इसमें एक न एक खराब रहती हैं। इसको लेकर यूनिवर्सिटी ने गाड़ियों को खरीदने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद गाड़ियां आ गई हैं। इसमें से एक गाड़ी का उपयोग कुलसचिव कर रहे हैं। वहीं अन्य गाड़ियां का प्रभार कुलसचिव डॉ. शर्मा ने ड्राइवर संतोष तिवारी काे दिया है।

अटल बिहारी वाजपेयी में पहुंचीं नई गाड़ियां।
खबरें और भी हैं...