पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एयू का घेराव, अपर संचालक करेंगे मामले की जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं व छात्रों ने सोमवार को अटल यूनिवर्सिटी में कुलसचिव का घेराव किया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष तनमीत छाबड़ा और छात्रों ने कहा कि नलिनी प्रभा देव कॉलेज के चेयरमैन ने छात्र पुष्पराज साहू को 500 रुपए के लिए पीट दिया है, जो गलत है। कॉलेज की संबद्धता रद्द की जाए। इस पर कुलसचिव डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि अगर छात्र सही बोल रहे हैं तो ये घटना बहुत गलत है। संबद्धता हम नहीं रद्द कर सकते, वह हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। कुलसचिव ने कहा कि मामला गंभीर है, इसकी अपर संचालक व पीजी प्राचार्य से जांच कराएंगे। जांच के लिए कुलसचिव ने तुरंत कमेटी बनाई। ज्ञापन सौंपने में सोहराब खान, लक्की मिश्रा, निखिल राय, जयपाल निर्मालकर, अभिलाष रजक, विराज रजक, रंजेश सिंह, पुष्पराज मौजूद रहे।

शर्तों का पालन नहीं, नए सत्र की एयू दे रही संबद्धता


अभी सत्र खत्म नहीं हुआ है। यूनिवर्सिटी ने नए सत्र की संबद्धता देना शुरू कर दिया है। कमेटी जांच करने जा रही है। कमेटी में ऐसे लोग शामिल हैं जिन्होंने कॉलेज के पिछले सत्रों के शर्तों का पालन नहीं किए जाने और न ही पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। फिर भी उसे सत्र 2020-21 की संबद्धता देने के लिए अनुशंसा कर रही है। यूनिवर्सिटी ने नए सत्र की एनडीआर कॉलेज को संबद्धता देने की तैयारी कर ली है।


16 मार्च तक हो जाएगी जांच-कुलसचिव


अटल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि छात्रों ने ज्ञापन सौंपा है। इसमें जांच कमेटी बन गई है। कमेटी में डॉ. एसआर कमलेश, डॉ. एसएल निराला, डॉ. आरके वर्मा हैं। ये 16 मार्च तक जांच करके दे देंगे। इस पर आगे निर्णय लिया जाएगा।

चार कमरे का कॉलेज कैसे बना परीक्षा केंद्र-आरोप


छात्रों ने कुलसचिव से पूछा कि एनडीआर कॉलेज 4 कमरे में चल रहा है। इसके बावजूद यूनिवर्सिटी ने उसे परीक्षा केंद्र बना दिया है। जो गलत है। कुलसचिव डॉ. शर्मा ने कहा कि हमारी कमेटी जांच की है। जांच में सही पाए जाने पर ही केंद्र बनाया गया है।


एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा।

कॉलेज में मारपीट
खबरें और भी हैं...