पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • Bilaspur News Chhattisgarh News Bharat Mata Showed Green Flag Rally Organized By Becoming Lakshmi Bai Ahilya Kalpana And Rani Padmavati Gave Message Of Women Power

भारत माता ने दिखाई हरी झंडी, लक्ष्मी बाई, अहिल्या, कल्पना व रानी पद्मावती बनकर निकाली रैली, नारी शक्ति का संदेश दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व महिला दिवस को ऐतिहासिक रूप से मनाने दुर्घटना मुक्त भारत ने तेजस्विनी रैली का आयोजन किया। इससे यह संदेश दिया गया कि महिलाएं किसी से कम नहीं है और साथ ही हर क्षेत्र में मातृ शक्ति बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही। रैली रिवर व्यू से शुरू हुई।

पुराना पुल, सुभाष चौक, नूतन चौक, बसंत विहार चौक, अपोलो रोड होते हुए, गुरुनानक स्कूल से दयालबंद की ओर, गांधी चौक से गोल बाजार चौक, लालबहादुर स्कूल के सामने से बिलासा चौक पर समाप्त हुई। इसमें मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा रहीं। मुख्य अतिथि झा ने कहा महिलाएं अपने आप में शक्ति का स्वरूप होती हैं और अगर वो चाहे तो कोई भी जंग जीत सकती हैं। समापन के बाद विभिन्न क्षेत्र में अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. मनीष राय रहे। इसमें रंजीता दास, अंकिता पांडे, चुन्नी मौर्य, मेघा तिवारी, गीतिका, मनीषा भोंसले, आरती राजपूत, सोंती पटेल ने रैली में योगदान दिया। भारत माता बनी बच्ची ने झंडा दिखाकर रैली शुरू की। रैली में रानी लक्ष्मी बाई, जीजा बाई, अहिल्या बाई, रानी पद्मावती, कल्पना चावला, किरण बेदी, सरोजिनी नायडू, ज्योतिबा फुले आदि के रूप में सजी जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पूजा मिरी, रानी पटेल, दीपांजलि मिश्रा का सम्मान हुआ। इस अवसर पर चंद्रकांत साहू, मनीष पाटनवार, जितेंद्र साहू, अनुराग तिवारी, प्रभात राय, रूपेश शुक्ला, रोशन साहू आदि मौजूद रहे।

संविधान बचाओ कौमी एकता संघर्ष समिति


हम भारत के लोग संस्था ने रक्तदान शिविर लगाया। नगर विधायक शैलेश पांडेय, निगम पार्षद शहजादी कुरेशी, सलीम काजी, डॉ. एके सक्सेना, साजिद खान, आकिब खान, मिर्ज़ा साजिद बेग, आदिल, नाहीद बक्श, रिजवान अंसारी आदि उपस्थित रहे।

दिव्य ज्योति महिला समिति

महिला दिवस पर जमुनावती, विमला, सेमंत रात्रे, कृष्णा, सोनिया, राज, विनोद, रजनी टंडन को सम्मानित किया गया।

जिजाऊ ब्रिगेड बिलासपुर


मंच संचालन सचिव राखी जाधव, अर्चना जाधव ने किया। रक्त जांच शिविर लगाया गया। डॉ. अभिषेक घाटगे, डॉ. सुधाकर बिबे, डाॅ. अनिता अग्रवाल, डाॅ. नीता श्रीवास्तव, मीरा घाटगे, शालिनी कदम, शोभा बिबे, स्नेहलता जाधव, रानी जाधव, राखी गायकवाड़, पिंकी सदाफले, रीना गाढ़े, श्रुति सदाफले, मनीषा शिर्के आिद मौजूद रहे।

एरीना एनिमेशन: मुख्य अतिथि जेपी वर्मा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ज्योतिरानी सिंह, प्राचार्य मृदुला त्रिपाठी, आधारशिला विद्या मंदिर की मैनेजमेंट कंसलटेंट सुभधा जोगलेकर, लाडिकर हॉस्पिटल की यूरो सर्जन डॉ. दीप्ति मिश्रा, प्रो. सुमोना भट्टाचार्य, डॉ. जया चावला, मानसी गोवर्धन रहीं। सभी ने महिलाओं को प्रेरित किया।

बैंकर्स क्लब : महिला दिवस पर समन्वयक ललित अग्रवाल ने कहा कि कभी भी फोन पर गोपनीय जानकारी नहीं दें। केनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक लोकनाथ, डीडीएम नाबार्ड अशोक साहू, लीड बैंक प्रबंधक अजय दुबे, कैनरा बैंक के डीएम सुनील खामरी, छग बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के जिला सचिव एनवी राव ने विचार रखे। ईमानदारी के लिए राजेंद्र साहू सम्मानित हुए। राजकुमार शर्मा, अविनाश तिग्गा, मनोज, परमेश्वर, दीपा, पुष्पा आिद मौजूद रहीं।

हेमू नगर ओम शांति कॉटेज : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी हेमू नगर ओम शांति कॉटेज में महिला दिवस मना। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी रहीं। उसलापुर सेवा केंद्र की संचालिका छाया ने महिलाओं को सशक्त बनने कहा। स्टेशन सुपरिटेंडेंट घनश्याम पांडे, आंध्रा इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्य पदमा रोहिणी, डॉ. सुनीता, ब्रकु लता दीदी ने स्वयं के मन को सशक्त बनाने के लिए राजयोग शिविर करना आवश्यक बताया।

आनंद हास्य योग केंद्र : विवेकानंद उद्यान में महिला दिवस मनाया गया। क्लब के अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बताया कि आनंद हास्य योग केंद्र में क्लब की सभी महिलाओं को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गयाद्ध इस अवसर पर वर्षा कोन्हेर, नयना ठाकुर, सुजाता सिन्हा, शीला सराफ, संतोष सराफ, गीता कोन्हेर, कमला पंसारी, मीना सोमावार, मंजू बजाज, छेदीलाल सराफ, नरेंद्र अग्रवाल, अरविंद कोन्हेर, कुलदीप सिंह, गोपाल, कमल आदि मौजूद रहे।


महिला देवांगन समाज : महिलाओं को सराहनीय कार्य के लिए श्रीफल, शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शशि देवांगन रहीं। अमिता देवांगन, जिलाध्यक्ष अंजना देवांगन, प्रभारी अध्यक्ष लता देवांगन, उपाध्याय सीमा देवांगन, कमला देवांगन, संगीता देवांगन, वीणा देवांगन, रजनी देवांगन, रेखा देवांगन, हेमलता देवांगन, भगवती, मंजुला, लोकेश, रेखा, स्नेहलता, रजनी हेमलता, नीलम, पुष्पा, अंजू आदि मौजूद रहीं।

बिलासपुर रोटरी क्वींस : विभूति दुग्गर, उपायुक्त फरिहा आलम सिद्दिकी, जोनल एसपी अर्चना झा, डॉ. अनिता अग्रवाल, डीएसपी रश्मित वालिया ने महिलाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष पायल लाठ, सचिव रुचिका कौर, कोषाध्यक्ष क्षमा सिंह, उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, शिल्पी चौधरी आदि मौजूद रहीं।

देवांगन महिला समाज उत्थान समिति: मुख्य अतिथि गुलाबचंद देवांगन का सम्मान किया गया। विजय, हेमलता देवांगन के पुत्र के डीएसपी बनने पर सम्मान किया। अध्यक्ष पुष्पा देवांगन ने विचार रखे। संरक्षक सविता देवांगन व रजनी देवांगन का भी सम्मान किया। अनीता देवांगन, ममता देवांगन, उमा देवांगन, हेमलता, चुन्नीलाल, विनोद, मनोज, नीलम, कृष्णा, रेखा, गायत्री, कमला, सुनीता देवांगन मौजूद रहीं।

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ महिला प्रकोष्ठ

फिजियोथेरेपिस्ट वुमेन

बंगाली लेडीज क्लब : बसेरा वृद्धाश्रम में जाकर वहां सबसे बुजुर्ग महिला को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। शिबानी बोस, आल्पोना राय, सोमा दत्ता, पुबाली गुप्ता, रंजना सिन्हा, मौमी राय, मोनी तिवारी उपस्थित रहीं।


आसमा कॉलोनी: अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध नियंत्रण संगठन की अध्यक्ष नीरू बिष्ट की अध्यक्षता में आसमा कॉलोनी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि रितु पांडे रहीं। कार्यक्रम में 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

अटल यूनिवर्सिटी की योग की छात्राओं ने महिला दिवस पर योग सिखाया।

ग्राम बिरकोना ब्रम्हकुमारी आश्रम की बहनों ने रैली निकाली।

हास्य हर्बल योग ने महिलाओं का किया सम्मान।

नारी धरती मां की तरह धैर्यवान और सहनशील होती है: स्वाति दीदी


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग केंद्र में महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सेवाकेंद्र संचालिका ब्रकु स्वाति दीदी ने नारी को स्वभाव से कोमल, अबला माना गया है पर वास्तव में ये संस्कार उसे कलियुग समाज द्वारा प्रदत्त है। निरंतर इसी स्थिति में रहने के कारण उसने इसी स्वरूप को स्वीकार कर लिया। इतिहास में नजर डालने पर हम देखते है कि आदि काल में नारी की स्थिति काफी उच्च, श्रेष्ठ थी। सेवाकेंद्र में सभी माताओं एवं बहनों को तिलक, हार, मुकुट पहनाकर तथा श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।


राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ महिला प्रकोष्ठ ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिलाध्यक्ष मीनू दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिभा पांडे, संरक्षक डॉ. संजना तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष संगीता शर्मा, उपाध्यक्ष शशि तिवारी व शारदा तिवारी, सचिव रश्मि द्विवेदी, सह सचिव अनुपम शुक्ला व पुष्पा शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रेमलता दुबे, सह कोषाध्यक्ष शशिप्रभा पांडे, मीडिया प्रभारी दिव्या चतुर्वेदी, सह मीडिया प्रभारी अर्चना शर्मा चुनी गईं। सदस्य सुशीला, रीता सहित अन्य बनीं।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट वुमेन एवं इंडियन डेंटिस्ट एसोसिएशन बिलासपुर चैप्टर ने महिला दिवस पर कार्यक्रम किया। सभी महिलाओं को वुमेन इंपावर्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। आईएपीडब्ल्यूसी की स्टेट हेड डॉ. गरिमा तिवारी, जिला प्रमुख डॉ. शिखा सिंह, डेंटिस्ट एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष डॉ. प्रियंका राय, डॉ. दिव्या, डॉ. कंचन, डॉ. जूही, डॉ. वर्षा, डॉ. यति, डॉ. सुनीता, डॉ. दीपिका, डॉ. नेहा, डॉ. इशरत, डॉ. खुशबू आदि मौजूद रहीं।

दुर्घटना मुक्त भारत संस्था ने रैली में भाग लेने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
खबरें और भी हैं...