पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिलासपुर तहसील : 1 लाख से अधिक के नक्शा बटांकन के मामले निपटेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर| पांच डिसमिल से छोटे नक्शा बनाने के लिए पिछले कई सालों से लोग परेशान हैं। जमीन की खरीदी ब्रिक्री नहीं हो पा रही है। नामांतरण आदि के मामले भी नहीं हो पा रहे हैं। सरकार ने छोटी जमीन के नक्शे को आठ गुना बड़ा करने का विकल्प 8 माह पहले सुझाया था लेकिन हो कुछ नहीं पाया था। बजट में इस बार 15 करोड़ की राशि का प्रावधान करने से छोटी जमीनों के नक्शा बनने का रास्ता साफ हो गया है। मोपका, लिंगियाडीह,
देवरीखुर्द, सरकंडा,तोरवा समेत शहर के ऐसे अनेक इलाके हैं जहां सालों से छोटी जमीनों के नक्शे नहीं बन पा रहे हैं। वजह समय के साथ जमीन के रिकार्ड दुरुस्त तो हो गए लेकिन उसके अनुसार नक्शा नहीं बन पाए।
खबरें और भी हैं...