पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवती के अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लेकमैल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर | युवती के अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने के आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती को दो वर्ष से परेशान कर रहा था। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। अाकाश श्रोत्री पिता महेश श्रोती निवासी रामनगर राजनांदगांव की बिलासपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रहने वाली युवती से 3 वर्ष पहले जान-पहचान हुई। युवती आरोपी की बातों में आ गई और उसके कहने पर कुछ वीडियो बनवा दिए। इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी आकाश उसे ब्लैकमेल करने लगा।
खबरें और भी हैं...