साधारण विवाद पर युवकों पर ईंट, पत्थर से हमला
बिलासपुर | चांटीडीह में युवकों पर दूसरे पक्ष ने ईंट व पत्थर से हमला कर दिया। उनके खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। मामला सरकंडा क्षेत्र का है। तिफरा यदुनंदन नगर निवासी अब्दुल साजिद पिता स्व. अब्दुल सलाम रोजी मजदूरी काम करता है। वह संतोष रजक के घर चांटीडीह पार्टी में आया था। पार्टी के बाद रविवार की रात 2.30 बजे करीब संतोष ने उसे विवाद होने की जानकारी दी और साथ चलने के लिए कहा। संतोष के साथ में मनीष मानिकपुरी, विक्की रजक मौजूद थे। अब्दुल उनके साथ शामिल हो गया और सभी चांटीडीह किसानपारा गए। वहां पर पारस यादव, शानू ऊर्फ शेखर श्रीवास, आशीष रावत आए। संतोष रजक से विवाद की वजह पूछी ताे पारस यादव, शानू ऊर्फ शेखर श्रीवास, आशीष रावत व अन्य ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट, पत्थर व डंडा से हमला कर दिया। इससे सभी को चोट आई।