प्राइमरी व मिडिल स्कूल के शिक्षा में सुधार लाने के लिए 1 अप्रैल से चलेगा अभियान
बिलासपुर | प्राथमिक शाला स्तर से उच्चत्तर माध्यमिक स्तर तक के शिक्षण व्यवस्था को सुधारने लाने के लिए शिक्षा गुणवत्ता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत तीन प्रमुख बिंदुओं को केंद्रित किया गया है। पहली कक्षा से 12 कक्षा तक प्रत्येक जिले में कम से कम एक और क्षमता अनुसार अन्य संख्या में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय प्रारम्भ किया जाना है। जिले में इसके लिए तीन विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम के दूसरे कार्यक्रम में प्राथमिक स्तर पर बच्चों को पठन कौशल, में निपुण करने आगामी 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य पठन कौशल अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए पूर्व माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला के शिक्षकों को नोडल और मेंटर के रूप में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान पेंड्रा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रार्थना सभा भवन में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण एनसीआरटी रायपुर के मास्टर ट्रेनर एसके मिश्रा ने जिले के विकास खंड शिक्षा अधिकारियों, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों, संकुल समन्वयक, पूर्व माध्यमिक शाला के नोडल अधिकारी, मेंटर को प्रशिक्षित किया गया। डॉ आलोक शुक्ला और संचालक जितेंद्र शुक्ला के वीडियो कांफ्रेंसिंग में कमिश्नर बीएल बंजारे, सीईओ रितेश अग्रवाल, निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, आरएस चौहान, आरएन हीराधर, डीईओ अशोक भार्गव, संदीप चोपड़े उपस्थित थे।