फाग प्रतियोगिता में जमा होली का रंग, महामाया मंडली प्रथम रही
बिलासपुर| कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज एवं दीक्षित परिवार द्वारा संयुक्त तत्वावधान में फाग गायन की प्रतियोगिता का आयोजन कान्यकुब्ज भवन इमलीपारा में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक शैलेश पांडेय, समाज के संरक्षक गंगा प्रसाद वाजपेयी, शिव प्रसाद दीक्षित, छेदीलाल शुक्ला, रघुनाथ दुबे, कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच के अध्यक्ष बीके पांडेय रहे। समारोह स्व. ठाकुर प्रसाद दीक्षित की स्मृति में प्रतियोगिता आयोजित की गई। अध्यक्ष रामप्रसाद शुक्ला ने बताया समाज में फाग गायन बसंत पंचमी से घर-घर जाकर किया जाता है। फाग प्रतियोगिता ने 8 मंडलियों ने भाग लिया। समाज के लोगो ने भी फाग गायन किया। अरविन्द दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता का प्रथम स्थान महामाया फाग मंडलियों को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान पर बजरंग बलि मंडली और तृतीय स्थान ब्रज की होली ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार शिक्षक मित्र मंडली को मिला। पुरस्कार व नगद राशि, शील्ड समाज के होली मिलान कार्यक्रम 15 मार्च को कान्यकुब्ज भवन में दिया जाएगी। प्रतियोगिता के निर्णायक देवीप्रसाद शुक्ला, चंद्रप्रकाश वाजपेयी, दिनेश दुबे थे। संचालन राजीव अवस्थी व आभार प्रदर्शन विनय दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में डॉ. पुष्पा दीक्षित, ज्योति दीक्षित, भारती दीक्षित, सुरेखा दीक्षित, मनोज शुक्ला, प्रभात मिश्रा, डॉ. अशोक दीक्षित, सूरज मिश्रा, बब्बन मिश्रा, विनोद दीक्षित, राजू वाजपेयी, प्रकाश तिवारी, गायत्री तिवारी, संजय मिश्रा, शैलेश वाजपेयी, रितेश शुक्ला, गोपाल मिश्रा, कृष्णमोहन पांडेय, विकास वाजपेयी उपस्थित थे।