सीयू : 25 विषयों में 655 छात्रों ने दी थीप्रवेश परीक्षा, केमेस्ट्री में एक भी पास नहीं
गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने शोध प्रवेश परीक्षा के लिए 25 विषयों में आवेदन मंगाया था। इसमें 794 छात्रों ने आवेदन किया था। इसमें से 655 छात्रों ने परीक्षा दी और 139 अनुपस्थित रहे। यूनिवर्सिटी ने इसका रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें केमेस्ट्री में 53 छात्रों ने परीक्षा दी थी, लेकिन इसमें से एक भी छात्र पास नहीं हुआ है।वहीं फार्मेसी में 50 छात्रों ने परीक्षा दी थी, लेकिन केवल 6 छात्र ही पास हुए। इसी तरह एंथ्रोपोलॉजी में से 7 में से 3, बॉटनी में 36 में से 9 पास, बायोटेक्नॉलॉजी में 44 में से 17 पास, सिविल इंजीनियरिंग में 3 में से 3 पास, कॉमर्स में 98 में से 64 पास, सीएसआईटी में 47 में से 28 पास, अर्थशास्त्र में 20 में से 12 पास, शिक्षा में 46 में से 28 पास, इलेक्ट्रिक में 7 में से 1 पास, अंग्रेजी में 32 में से 19 पास, इलेक्ट्रानिक्स में 5 में से 3 पास, हिंदी में 12 में से 7 पास, फॉरेस्ट्री में 56 में से 20 पास, गणित में 57 में से 31 पास, प्रबंधन में 26 में से 9 पास, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एक पास, फिजिकल
एजुकेशन में 45 में से 25 पास, फिजिक्स में 42 में से 14 पास, सोशल वर्क में 21 में से 4 पास, राजनीति विज्ञान में 16 में से 9 पास, ग्रामीण प्रौद्योगिकी में 10 में से 2 पास और जूलॉजी में 54 में से 19 छात्र पास हुए हैं। एडमिशन संबंधी जानकारी पास छात्र विभाग से ले सकते हैं।