घर से गायब रिक्शा चालक की अरपा में लाश मिली
बिलासपुर | होली के दिन से गायब रिक्शा चालक की रिवर व्यू के पास लाश मिली। पुलिस जांच में जुट गई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोड़पारा निवासी शोभा यादव ने बताया कि उसका पति रामू यादव रिक्शा चलाता था । होली के दिन 10 मार्च की रात 3 बजे वह नींद से उठा और अजीब बाते करने लगा। वह कह रहा था उसका तीन लोग पीछा कर रहे हैं। इसके बाद वह भाग गया। उसकी प|ी ने तलाश की पर वह नहीं मिला फिर वह सरकंडा थाने में आकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को उनके रिश्तेदार से रामू यादव की लाश रिवर व्यू के पास मिलने की जानकारी मिली।