पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हवाई सेवा नहीं होने से बिलासपुर का विकास थमा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर दिए जा रहे अखंड धरना आंदोलन के 139वें दिन पुलिस परिवार के लोग शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो काम अब तक सरकार को पहले ही कर देना चाहिए था उसे क्यों लंबित किया जा रहा है।

अखंड धरने में पुलिस कर्मियों के परिवार से पुष्पा सिंह ने कहा कि हवाई सुविधा का न होना बिलासपुर के विकास में अवरोधक के समान है। एक ओर रायपुर जहां दिन- प्रतिदिन तरक्की की राह में आगे बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ बिलासपुर का विकास थम सा गया है। इसका प्रमुख कारण बिलासपुर में हवाई सेवा का नहीं होना है। सुशीला तिवारी ने कहा कि हवाई सुविधा के न होने से हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा एवं रोजगार से वंचित हो रहे हैं। स्वास्थ्य कि दृष्टि से भी हमें बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने के लिए हवाई सुविधा का होना जरूरी है। सभा में समिति के सदस्य राकेश तिवारी ने कहा कि हवाई सुविधा की मांग अगर पूरी नहीं कि जाती है तो अब प्रदर्शन उग्र किया जाएगा। उन्होंने मानव श्रृंखला बनाने व जन प्रतिनिधियों का घेराव जैसे कदम उठाने कि वकालत की। धरना आंदोलन में प्रमुख रूप से धरमजीत सिंह विधायक लोरमी उपस्थित हुए। पुलिस परिवार के दीपक सिंह, श्वेता कौर, करूणा राजपूत, अंबा सिंह, ओंकार राज और जनसंघर्ष समिति से मनोज श्रीवास, गणेश खांडेकर, केशव गोरख, महेश दुबे, राघवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

_photocaption_हवाई सेवा के लिए धरने में शामिल पुलिस कर्मियों के परिवार के लोग।*photocaption*
खबरें और भी हैं...