पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तिफरा और तालापारा के घरों में घुस रहा गंदा पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर | तिफरा के बाजार चौक वार्ड क्रमांक 7 में कई साल से नाली नहीं बनने के कारण यहां लोगों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है। यही हाल तालापारा में ताज मस्जिद रोड का भी है। लोगों के घरों में नाली का पानी घुसने और गंदे पानी के मच्छर से रहवासी परेशान हैं। बाजार चौक तिफरा के रहवासी वरुणेंद्र मिश्रा और सुनील साहू ने बताया कि उन्होंने नाली मरम्मत के लिए कई बार नगर पालिका को पत्र दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अभी यह क्षेत्र नगर निगम में जुड गया है, इसके बाद भी क्षेत्र में गंदगी पहले जैसा ही है। नाली की सफाई और मरम्मत का काम नहीं होने से गंदा पानी जाम होकर घरों में घुस रहा है। वहीं तालापारा के राजा खान ने बताया कि यहां नाली की सफाई नहीं होने से घरों में गंदा पानी घुस रहा है।
खबरें और भी हैं...