पत्नी से विवाद, युवक ने जहर पीकर की खुदकुशी
बिलासपुर | प|ी से विवाद के बाद युवक ने जहर पी लिया। उसकी इलाज के दौरान सिम्स में मौत हो गई। मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम लमती निवासी मनहरण उर्फ मनोज राजपूत पिता नान्हू राम 35 वर्ष राजमिस्त्री था। प|ी से विवाद होने के कारण वह मंगला के किराया से मकान लेकर रहने लगा था। शनिवार को जहर पी लिया। आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में सिम्स लाकर भर्ती कराया।