पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीपी विप्र लॉ कॉलेज व कौशलेंद्र कॉलेज ने 17छात्रों से पैसा लिया लेकिन गलत परीक्षा दिला दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कॉलेजों की ऐसी मनमानी कि 17 छात्रों का साल बर्बाद कर दिया। डीपी विप्र लॉ कॉलेज और कौशलेंद्र राव लॉ कॉलेज ने 17 छात्रों से उनका फार्म चेक करने रुपए भी वसूले, लेकिन फार्म नहीं चेक किया। इस कारण जिस विषय में छात्रों को परीक्षा देनी थी, उसकी जगह दूसरे में परीक्षा दे दी। परीक्षा के बाद यूनिवर्सिटी ने फार्म चेक किया और फार्म गलत होने के कारण उनका रिजल्ट रोक दिया और छात्रों को नोटिस जारी कर परीक्षा निरस्त करने की जानकारी दी। अब छात्र परेशान हैं कि वे अगले सेमेस्टर में पढ़ पाएंगे कि नहीं। साल बर्बाद हो जाएगा। एयू यूनिवर्सिटी से संबद्ध 6 लॉ कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में जमकर हाजिरी घोटाला चल रहा है। छात्रों का एडमिशन ले लिया जा रहा है, इसके बाद छात्र सीधे परीक्षा में पहुंच रहे हैं। इसका खुलासा कॉलेजों की गलती ने एक बार और कर दिया है। लॉ विभाग के डीन अन्नूभाई सोनी के कॉलेज डीपी विप्र लॉ में 15 ऐसे छात्र और कौशलेंद्र राव लॉ कॉलेज के 2 छात्र हैं, जिनका एग्रीगेट नहीं पूरा हो रहा था। उन्हें नियम के अनुसार सबसे कम नंबर पाने वाले दो विषय में परीक्षा देनी थी, लेकिन वे जिस विषय में मन किया फार्म भर दिया। फार्म सही है कि नहीं इसे चेक करने कॉलेज ने प्रति छात्र 30 रुपए दिए। कॉलेजों ने छात्रों का फार्म बिना चेक किए यूनिवर्सिटी को भेज दिया। इस पर छात्रों का एडमिट कार्ड भी जारी हो गया। छात्रों ने परीक्षा भी गलत विषय में दे दी। अब यूनिवर्सिटी ने परीक्षा के बाद छात्रों का फार्म चेक किया। इसमें गलत विषय में परीक्षा देने की जानकारी सामने आई। यूनिवर्सिटी ने सभी छात्रों को पत्र जारी कर परीक्षा निरस्त करने और रिजल्ट रोकने की जानकारी दे दी है। पत्र मिलने के बाद से अब छात्र
परेशान हैं, वे यूनिवर्सिटी और कॉलेज का चक्कर लगा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि उनका साल बर्बाद होगा कि वे अगले सेमेस्टर में पढ़ाई कर सकते हैं।

कमेटी निर्णय लेगी

विधि विभाग के डीन व डीपी विप्र लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अन्नू भाई सोनी ने कहा कि इस मामले में पूरी जानकारी मुझे नहीं है। यूनिवर्सिटी जाकर पता लगाऊंगा और कमेटी की बैठक कर इस मामले में निर्णय लिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...