पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महाकवि कश्यप की जयंती पर डाॅ. वर्मा छग विभूति अलंकरण से होंगे सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर| महाकवि कपिलनाथ कश्यप की 114वीं जयंती के अवसर पर 15 मार्च को कृषि वैज्ञानिक व सुप्रसिद्ध साहित्यकार डाॅ. विनोद कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ विभूति अलंकरण प्रदान किया जाएगा। महाकवि की जयंती पर यह समारोह सरस्वती शिशु मंदिर में 15 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक व साहित्यकार डाॅ. विनोद कुमार वर्मा ने हिन्दी और छत्तीसगढ़ी की अनेक मानक ग्रंथों की रचना की है। डाॅ. विनय कुमार पाठक के साथ हिन्दी समीक्षा ग्रंथ समकालीन विमर्श के बदलते प्रतिमान और छत्तीसगढ़ी का सम्पूर्ण व्याकरण काफी चर्चित है। छत्तीसगढ़ विभूति अलंकरण से जिन विभूतियों को अब तक सम्मानित किया जा चुका है उनमें पद्मश्री पं. श्यामलाल चतुर्वेदी, स्वर कोकिला पद्मश्री ममता चंद्राकर, पद्मश्री डाॅ. सुरेन्द्र दुबे, सुप्रसिद्ध कला सर्जक रामचंद्र देशमुख, सुप्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डाॅ. रामलाल कश्यप, वरिष्ट साहित्यकार डाॅ. पालेश्वर शर्मा, डाॅ. परदेशीराम वर्मा, दानेश्वर शर्मा, कृष्णारंजन शामिल हैं। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. विनय पाठक, मित्रमंडल के अध्यक्ष डाॅ. आनंदमूर्ति अग्रवाल
सहित अन्य ने बधाई दी है।
खबरें और भी हैं...