पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिट लाइन में इंजन पटरी से उतरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर | बिलासपुर रेलवे स्टेशन के आरआरआई केबिन के पीछे स्थित पिट लाइन पर गुरुवार की रात एक इलेक्ट्रिक इंजन मरम्मत कार्य के दौरान पटरी से उतर गया। इसके फौरन बाद ही सुधार कार्य शुरू किया गया। तड़के 5.30 बजे इंजन को वापस पटरी पर लाया जा सका। यह पिट लाइन ट्रेनों के इंजनों के आवश्यक रखरखाव व मेंटेनेंस के लिए बनाई गई है। इंजन के बेपटरी होने से कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। पिट लाइन पर सिर्फ उन्हीं इंजनों को रखा जाता है जो इंजन किसी ट्रेन से मामूली से तकनीकी खराबी की वजह से अलग की गई होती है उसके बाद इंजन को मरम्मत कर वापस लौटने वाली ट्रेन में लगाया जाता है।
खबरें और भी हैं...