पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेल यात्रा वृत्तांत पर अखिल भारतीय स्तर की होगी निबंध प्रतियोगिता, मिलेंगे 8 तरह के पुरस्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेल कर्मियों व आम जन के लिए भारतीय रेलवे निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है। रेल यात्रा वृत्तांत विषय पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए 3000 शब्दों का टाइप किया हुआ निबंध बिलासपुर जोनल मुख्यालय के राजभाषा विभाग में जमा कराना होगा। इसके लिए 8 तरह के पुरस्कार दिए जाएंगे। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय के अलावा पांच तरह के प्रेरणा पुरस्कार शामिल होंगे।

रेलकर्मियों सहित जन साधारण के रेल यात्रा संबंधी अनुभव जानने, हिंदी के प्रति रूचि बढ़ाने व रेलवे की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना वर्ष-2020 प्रारम्भ किया है। योजना के तहत कोई भी भारतीय नागरिक रेल यात्रा से संबंधित संस्मरण ‘रेल यात्रा वृत्तांत‘ विषय पर 3000 शब्दों में एक निबंध टाइप कराकर 29 मई तक दक्षिण पूर्व मध्य राजभाषा विभाग प्रधान कार्यालय बिलासपुर में जमा करा सकता है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 8000 रुपए व तृतीय पुरस्कार 6000 रुपए तथा प्ररेणा पुरस्कार 4,000 रुपए के पुरस्कारों
की घोषणा की है।

वृत्तांतों का चयन ऐसे होगा

जिन वृत्तांतों को भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी योजना के अधीन एक बार पुरस्कार दिया जा चुका हो, उन्हें इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके लिए लेखक को प्रमाण पत्र देना होगा कि उसके लेख को किसी अन्य योजना के अंतर्गत पुरस्कृत नहीं किया गया है।

नियमावली बनाई गई

रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना वर्ष-2020 में भाग लेने वाले प्रतियोगी को निबंध अधिक से अधिक 3000 शब्दों में यात्रा वृत्तांत कागज के एक ओर डबल स्पेस में टाइप होगा। प्रतियोगी का विवरण जैसेः- नाम, पदनाम, आयु, पता कार्यालय / निवास, मातृभाषा, दूरभाष / मोबाइल, ई-मेल व शब्दों की संख्या आदि का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए।
खबरें और भी हैं...