रिंग रोड की 3 एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, जुर्म दर्ज
धोखाधड़ी
बिलासपुर | रिंग रोड की तीन एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में पुलिस जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ ठगी का जुर्म दर्ज कर लिया है। मामला सिविल लाइन थानाक्षेत्र का है। अमेरी निवासी दहिया बाई खांडे पति कुशाल पांडे 70वर्ष का रिंग रोड में तीन एकड़ जमीन है। इसमें दो लोगों ने मिलकर कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने इसकी सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों पक्ष को बुलाया। उनका बयान दर्ज किया और जांच शुरू की। रजिस्ट्री आफिस से जांच में पता चला कि जमीन की रजिस्ट्री पहले हुई है और स्टाम्प पेपर बाद में खरीदे गए हैं। दस्तावेज फर्जी पाया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रवीण मुखर्जी व अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। टीआई परिवेश तिवारी का कहना है कि आरोपियों की हैंड राइटिंग की जरूरत है और उनसे मूल दस्तावेज बरामद करना बाकी है।