पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रतिपरीक्षण में फिर नहीं पहुंचे अध्यक्ष सहित पांच अन्य कांग्रेसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाठीकांड के प्रतिपरीक्षण में कांग्रेस नेता एक बार फिर नहीं पहुंचे। ऐसा पहले भी हुआ है जब वे प्रतिपरीक्षण में नहीं पहुंचे हैं। हालांकि जिन्हें प्रतिपरीक्षण में आना था वे तारीख की सूचना नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। तत्कालीन मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले में कचरा फेंकने को लेकर 18 सितंबर 2018 को एएसपी नीरज चंद्राकर ने पुलिसकर्मियों के साथ कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं। कांग्रेस के भारी विरोध के बाद एएसपी चंद्राकर को मुख्यालय अटैच किया गया और तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए। बयान लेने में सालभर लगे। फिर 14 सितंबर 2019 को पांच कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, स्वाति रजक, अभय नारायण राय, सीमा पांडेय और संस्कार पांडेय को बुलाया गया। केशरवानी व रजक को छोड़कर बाकी का प्रतिपरीक्षण हुआ। 20 सितंबर को फिर से प्रतिपरीक्षण के लिए केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, सीमा सोनी और स्वाति रजक को बुलाया पर प्रतिपरीक्षण नहीं हुआ। फिर 11 अक्टूबर को बुलाया गया और वे नहीं आए। फिर 12 फरवरी को कांग्रेस नेताओं को प्रतिपरीक्षण के लिए बुलाया गया है। जांच अधिकारी व अतिरिक्त कलेक्टर बीएस उइके छुट्‌टी पर थे। इसके बाद 13 मार्च यानी शुक्रवार को इनका प्रतिपरीक्षण होना था लेकिन कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में तो यहीं लग रहा है कि कांग्रेसी खुद जांच में रुचि नहीं ले रहे हैं। अब 25 मार्च को प्रतिपरीक्षण के लिए इन्हें बुलाया गया है।

जानिए किसने क्या कहा


मैं शहर से बाहर हूं : मैं होली के पहले से ही परिवार सहित शहर से बाहर हूं। लाठी कांड के प्रतिपरीक्षण के तारीख के बारे में मुझे जानकारी नहीं दी गई है। -विजय केशरवानी, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी

मेरे रिश्तेदार का स्वास्थ्य खराब है: मेरे रिश्तेदार का स्वास्थ्य खराब होने की वजह है। वैसे भी मुझे प्रतिपरीक्षण के तारीख की जानकारी नहीं है। जानकारी होने पर मैं जरूर जाता। नरेंद्र बोलर, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी

पिछली बार गई थी, अधिकारी छुट्टी पर थे : 12 फरवरी को मैं और स्वाति रजक प्रतिपरीक्षण में गए थे लेकिन जांच अधिकारी छुट्टी पर थे। आगे की तारीख के बारे में जानकारी नहीं मिली थी। -सीमा सोनी, कांग्रेस नेत्री

समंस जारी नहीं हुआ इसलिए जानकारी नहीं : 13 मार्च को प्रतिपरीक्षण का समंस जारी नहीं हुआ। जांच अधिकारी से 25 मार्च की तारीख लिया हूं। समंस जारी करने कहा हूं। इनके आने पर प्रतिपरीक्षण होगा। -लक्की यादव, अधिवक्ता

कांग्रेस भवन में लाठीचार्ज

परीक्षा की तैयारी कर रही : स्वाति रजक को फोन कर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। कांग्रेस नेताओं से पता चला कि उनकी परीक्षा है इसलिए वह तैयारी कर रही है। 25 मार्च को प्रतिपरीक्षण में जाएगी।
खबरें और भी हैं...