फुटबाॅल: आरडी साव होंगे आज आईएसएल फाइनल मैच के रेफरी एसेसर
बिलासपुर|मडगांव गोवा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन साॅकर लीग (आईएएसएल) का फाइनल मैच 14 मार्च शनिवार को खेला जाना है। इस फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के एचओआर आरडी साव की नियुक्ति रेफरी एसेसर के रुप में की गई है। यह फाइनल मैच एटीके कोलकाता और चेन्नईयिन एफसी के बीच खेला जाएगा। आरडी साव पूर्व अंतरराष्ट्रीय रेफरी व आॅल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के रेफरी इंस्ट्रक्टर एवं एसेसर है। इनके चयन पर छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ, दुर्ग जिला फुटबॉल संघ एवं दुर्ग जिला रेफरी बोर्ड ने हर्ष व्यक्त की है।