राष्ट्रीय मुक्केबाजी में जीजीयू के छात्र माधव मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीता
बिलासपुर | 7वीं नेशनल फेडरेशन कप बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्र माधव शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सासाराम के रहने वाले माधव मिश्रा ने अंडर-19 के 56-60 किलोग्राम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कोच डॉ. टीआर मीना व नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 6 से 8 मार्च तक मध्यप्रदेश के उज्जैन में राष्ट्रीय फेडरेशन कप का आयोजन किया गया। इसमें माधव मिश्रा ने प्रतिनिधित्व किया। कोचस प्रखंड के सरैया निवासी रामनिवास मिश्रा के पुत्र माधव मिश्रा अब तक पांच पदक अपने नाम कर चुके हैं। पदक जीतने पर केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया डॉ. अंजिला गुप्ता ने खिलाड़ी का हौंसला बढ़ाया।