पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक सब इंजीनियर पर छोड़ा तो आधा भी नहीं हुआ काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एयरपोर्ट का काम पूरा नहीं होने के बहाने लगातार पीडब्ल्यूडी के अफसर बना रहे हैं। एयरपोर्ट को 3सी के मापदंडों के अनुसार बनाने के लिए चल रहे कामों में लगातार देरी हो रही है। पीडब्ल्यूडी के अफसर इसके लिए असमय हो रही बारिश को कारण बता रहे हैं। चकरभाठा एयरपोर्ट में काम 1.61 करोड़ के काम का वर्क आर्डर 24 फरवरी को जारी हुआ था। एयरपोर्ट में इस राशि से 3सी मापदंडों के अनुसार काम कराए जा रहे हैं। एयरपोर्ट में वर्तमान में फेंसिंग का काम चल रहा है। अभी तक 700 मीटर फेंसिंग का काम हुआ है जबकि कुल 1700 मीटर में फेंसिंग का काम किया जाना है। फेसिंग का काम अभी आधा भी नहीं हो पाया है। चारों ओर फेंसिंग कर एयरपोर्ट को सुरक्षित किया जाना है। इसी तरह वर्तमान में ग्रेडिंग का काम चल रहा है। ग्रेडिंग मतलब मैदान को समतल करने के साथ रनवे की चौड़ाई को भी 10 मीटर तक बढ़ाया जाना है। ग्रेडिंग का काम भी अभी 300 मीटर ही हो पाया है। रनवे की चौड़ाई बढ़ाए जाने से अब नए सिरे से ड्रेन बनाया जा रहा है। इससे एयरपोर्ट के सभी ओर 2 किलोमीटर का ड्रेनेज बनाया जाएगा। इसके पूर्व कोर्ट से पीडब्ल्यूडी के अफसरों से चल रहे कामों की जानकारी मांगी गई थी जिसे विभाग के अफसरों ने जानकारी भेजने की तैयारी भी कर ली है। एयरपोर्ट के चल रहे कामों में लगातार देरी की वजह अफसर असमय बारिश को जिम्मेदार बता रहे हैं।

हाईकोर्ट का आदेश फिर भी काम में बारिश और त्योहार का बहाना

चकरभाठा एयरपोर्ट का काम अधूरा है। एयरपोर्ट के डायरेक्टर एन. बिरेन सिंह बारिश की वजह से रनवे का काम और त्योहार के कारण मजदूरों के नहीं आने की बात कह रहे हैं। हवाई सुविधा शुरू करने के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका पर अगली सुनवाई 17 मार्च को होनी है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में 12 मार्च तक एयरपोर्ट विस्तार के बचे काम को पूरा करने के आदेश दिए थे। राज्य सरकार की तरफ से एयरपोर्ट में काम शुरू कराए गए हैं। लेकिन वह अभी भी अधूरे हैं। शासन की तरफ से प्रगति रिपोर्ट बनाई जा रही है। पिछली सुनवाई में काम शुरू किए जाने की जानकारी शासन की तरफ से प्रस्तुत की गई थी। इस पर कोर्ट ने 12 मार्च तक एयरपोर्ट के विस्तार का काम पूरा करने के आदेश दिए थे। इस आदेश का पालन हुआ या नहीं बिलासपुर में हवाई सुविधा शुरू करने के लिए याचिका दायर करने वाले पत्रकार कमल दुबे के अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव, देवेश वर्मा, धरना प्रदर्शन में शामिल देवेंद्र सिंह ठाकुर, समीर अहमद, बदरी यादव एयरपोर्ट पहुंचे। यहां काम बंद पड़ा था, कुछ काम हुए हैं वह भी अधूरे हैं। काम देखने पहुंचे लोगों को यह जानकारी दी गई कि बारिश और त्योहार की वजह से काम पूरा नहीं हो सका। यहां 25 सौ मीटर बाउंड्रीवाल, रनवे का काम चल रहा है।

ये हैं जिम्मेदार, आप भी इनसे पूछिए


अब तक ये हुआ

{ 31 साल पहले 1988 से लेकर 1991 के बीच करीब 3 साल तक वायुदूत कंपनी के नाम की हवाई सेवा से जुड़ा रहा।

{ 9 सितंबर 2016 को केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार ने घरेलू विमान सेवा के लिए करार किया।

{ हाईकोर्ट में इस संबंध में वर्ष 2017 में जनहित याचिका लगाई गई थी।

{ दिसंबर 2018 को डीजीसीए ने बिलासपुर को हवाई सेवा के लिए 6 माह का अस्थायी लाइसेंस जारी किया था जिसे बाद में समाप्त होने पर रिनीवल भी किया गया।

{हाईकोर्ट ने जनवरी 2019 को सेवा शुरू करने कहा था। कार्रवाई नहीं होने पर दो पुनर्विचार याचिका लगाई गई, जिसे कोर्ट ने जनहित याचिका में तब्दील किया।

{ वर्ष 2019 में 3 कंपनियां उड़ान सेवा शुरू करने के टेंडर में शामिल हुई।

{ राज्य सरकार ने एयरपोर्ट के विकास के लिए 27 करोड़ की राशि मंजूर की।

{ केंद्र के थ्री सी लाइसेंस के तहत बिलासपुर से दो जगह के लिए उड़ानें तय हुई।

चकरभाठा एयरपोर्ट में तैयार की जा रही हवाई पट्‌टी।

अफसरों के दस बड़े बहाने

1. अभी राशि नहीं आई।

2. राशि मिली है टेंडर किया जाएगा।

3. टेंडर हो गया अब वर्क आर्डर जारी होगा।

4. वर्क आर्डर जारी हो गया है जल्द ही काम शुरू होगा।

5. काम शुरू हुआ है अभी वक्त लगेगा।

6. काम में तेजी लाई जाएगी।

7. इतना आसान नहीं है सिविल वर्क करना।

8. ज्यादा आपत्ति आई तो एविएशन से कराएं काम।

9. एविएशन से तालमेल नहीं होने से हो रही है परेशानी।

10. अचानक बारिश होने से हो रही है देरी।

क्या करना था : वर्कआर्डर जारी होने के साथ तेजी से काम कराया जाना था जिससे कि तय समय पर काम पूरा होता।

क्या किया : एक सब इंजीनियर पर पूरी जिम्मेदारी छोड़ दी गई, विभाग के बड़े अफसरों ने गंभीरता से नहीं लिया।

क्या कहना है : एयरपोर्ट में असमय बारिश की वजह से देरी हो रही है। मुख्य तौर पर ग्रेडिंग कार्य को लेकर परेशानी है। अभी काम किया तो है वह भी खराब हो जाएगा।

अधीक्षण अभियंता, सिटी सर्किल बिलासपुर बिलासपुर

आरके रात्रे**
खबरें और भी हैं...