होली पंचमी महोत्सव वाजपेयी परिसर में आज
बिलासपुर| बसंत अलंकरण होली पंचमी का रंग, बेलतरा-सीपत के संग कार्यक्रम 14 मार्च की शाम 5 बजे वाजपेयी परिसर विकास नगर 27 खोली में होगा। कार्यक्रम में बसंत विभूषण सम्मान से रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाश्याय को, बसंत र| से समाज कल्याण संचालक पी. दयानंद को, बसंत लाेकचक्र से सुनील गुप्ता को, बसंत चक्र से डाॅ. विनोद वर्मा को, बसंत र| से रितेश शर्मा कत्थक कलाकार अलंकृत किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा आिदवासी अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग छग शासन मंत्री डाॅ. प्रेम साय सिंह टेकाम, अध्यक्षता लाेक स्वास्थ्य यांत्रिकी व ग्राम उद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि विधायक शैलेष पाण्डेय, विधायक तखतपुर रश्मि आशीष सिंह, पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरूद्दीन, जिपं अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, पार्षद विजय केशरवानी, प्रमोद नायक, नरेन्द्र बोलर, रमेश कौशिक हैं। पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेयी ने बताया कि कार्यक्रम में इस वर्ष पहली बार देश के विख्यात जबलपुर के हास्य कलाकार राजेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ हास्य कवि कृष्णा भारती, काव्य भारती के रतन बसक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। फाग गायक माधव अलका चंद्राकार, गीतकार माधव चंद्राकर, रामनारायण ध्रुव, परमेश्वर चंद्राकर द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।