फाग गीतों के बीच हुआ होलिका दहन, होली अाज
शहर में मंगलवार को धूमधाम से होली मनाई जाएगी। इससे पहले ही होली के रंग में पूरा शहर सराबोर हो चुका है। सतरंगी त्योहार होली मंगलवार को मनाया जाएगा। इससे पहले सोमवार को होलिका दहन किया गया। इस दौरान नगर के लोग होलियाना मूड में दिखे। जगह-जगह होलिका दहन करने रतजगा हुआ। इस त्योहार से उत्साहित युवा व बच्चे भी डीजे की धुन पर थिरकते रहे। पानी व रंगों की बौछारें होती रहीं। हर तरफ फाग गीतों का दौर चलता रहा। लोग ढोल-नगाड़े व मांदर के बीच फाग गीत गाते रहे। हर कोई रंग के नशे में दिखा। होली पर मंगलवार को लोग रंग लगाकर जिंदगी को रंगीन बनाएंगे।
सोमवार को स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, शासकीय कार्यालयों में छुट्टी का माहौल दिखा। मंगलवार को रंगों का त्योहार होने के कारण नगर का मिजाज होलियाना दिखा। जगह-जगह होलिका दहन किया गया। घर का काम जल्द निपटाकर महिलाएं भी होलिका दहन देखने पहुंचीं। इस दौरान पारंपरिक रिवाज से लोगों ने होलिका दहन किया। पूजा-पाठ कर होलिका में आग लगाई। इसके साथ ही ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप के बीच फाग गीतों का दौर चला। इस दौरान लोग मन डोले रे माघ फगुनवा..., छोटे श्याम कन्हईया रे..., मुख मुरली बजाए..., फागुन आगे फागुन आगे..., मन भौंरा रे... फाग गीत गाया। वहीं कई जगहों पर युवाओं ने तेज साउंड डीजे पर होली खेले रघुवीरा अवध में..., आ रंग दू तुझे अपने रंग में सजना..., होली आई रे आई रे..., चल जा रे हट नटखट..., रंगीलो म्हारो ढोलना... पर जमकर थिरके। रंग गुलाल लगाकर लोग एक-दूसरे को होली व हिंदू नव वर्ष की बधाई देते रहे। देर रात तक यह क्रम चलता रहा। होलिका दहन के बाद लोग अबीर और गुलाल के साथ एक- दूसरे को रंगने निकल पड़े। होली के कारण देवकीनंदन चौक, सदर बाजार, गोल बाजार में होली की सामग्री की दुकानें लगीं रहीं।
नामदेव समाज का होली मिलन 15 को, फूलों से खेलेंगे
नामदेव समाज का होली मिलन समारोह 15 मार्च को आयोजित किया गया है। समाज द्वारा सिर्फ फूलों की होली खेली जाएगी। बजरंग अखाड़ा सामुदायिक भवन गोंड़पारा में दोपहर 3ः30 बजे से आयोजित किया गया है। परिषद के नई जिला कार्यकारिणी के गठन की भी तिथि घोषित की जाएगी। परिषद के जिलाध्यक्ष आलेख वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष नामदेव, शिवराम चौधरी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास्तव, महामंत्री मुकेश नामदेव, युवा अध्यक्ष दिलीप वर्मा, अध्यक्ष श्रवण श्रीवास्तव, उमेश नामदेव, राकेश वर्मा, आकाश श्रीवासन, गणेश नामदेव, भोला श्रीवास्तव, सुधीर वर्मा ने सभी को उपस्थित होने कहा है।
देवकीनंदन चौक से लेकर जवाली नाला तक बिके रंग-गुलाल, सूखी होली खेलकर हैल्थ और जल दोनो बचाएं
बच्चों ने मनाया रंगोत्सव
भारतीय मजदूर संघ एसईसीएल व महिला कल्याण समिति
नन्हें बच्चों ने खेली फूलों की होली
भारतीय मजदूर संघ एसईसीएल मुख्यालय इकाई व महिला कल्याण समिति ने होली मिलन समारोह मनाया। प्रतियोगिताएं हुई। एक-दूसरे को होली की बधाई दी।
नृत्य अकादमी गुरुगृह के नन्हें बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति देकर रंगोत्सव मनाया।
विद्या नगर स्थित इंडियन किड्स प्ले स्कूल में बच्चों ने हर्बल गुलाल चंदन और फूलों के साथ धूमधाम से होली मनाई। साथ ही होली के फाग गीतों पर बच्चों ने खूब धूम मचाई। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर व प्रिंसिपल प्रीति शुक्ला ने सभी बच्चों को टीका लगाकर और गुजिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। सभी टीचर्स व आया मदर ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
भारतीय सिंधु सभा महिला विंग: होली मिलन की अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष विनीता भावनानी, शकुंतला ठाकुर, डॉ. श्वेता चेतानी, कंचन मलघानी, सुनीता खत्री, आशा चोइथानी, छाया भक्तानी, गरिमा साहनी रहीं। संचालन सोनी बहरानी व अनीता नागदेव ने किया। दीक्षा व खुशबू ग्रुप ने नृत्य नाटिका प्रस्तुति की। शीला भागवानी, राजकुमारी आहुजा, मोनिका कलवानी, आशा भोजवानी, हेमा माखीजा, कौशल्या साजवानी, अनीता भोजवानी, नीतू पंजवानी, रितु चिमनानी, सुनीता ओटवानी, जिया मलघानी, प्रिया चिमनानी, निशा, नंदनी, मीना, साक्षी, सुशीला सहित अन्य ने होली खेली।
मार्मिक चेतना सामाजिक संस्था: मार्मिक चेतना सामाजिक संस्था द्वारा तेजस्विनी छात्रावास के बच्चों के साथ व वृद्धाश्रम कल्याण कुंज में सदस्यों और बुजुर्गों के साथ होली खेला गया। सभी पदाधिकारियों ने गुलाल से तिलक लगाकर बड़े बुजुर्गों का आर्शीर्वाद लिया। सभी को चॉकलेट वितरित किया। समस्याओं पर भी चर्चा की। मेघा तिवारी ने चर्चा के दौरान कहा कि हम सभी सदस्य समय समय पर यहां पर आते रहेंगे। श्वेता जयसवाल, कंचन पाण्डेय, अफसाना खान, पूजा यादव, गीतिका यादव, अंकिता पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित रहीं।
श्यामली महिला मंडल: मुख्य अतिथि सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय निदेशक नारायन, अध्यक्षा अंजू नारायण, सचिव पिंकी गौर, सह सचिव विनिता ठाकुर रहीं। हास्य कवि सम्मेलन हुआ। पिंकी गौर, अनुभूति सिंह, रीता राॅय, वृंदा सोमानी, विनिता ठाकुर, पूनम सिंह, रेखा धिरही, रूपा गुप्ता, स्नेहा साहू, एचके गौर, वीके ठाकुर, पवन सोमानी, सामंतक चटर्जी, एस. महापात्रा, केके धीरही ने काव्य पाठ में हिस्सा लिया। महिलाओं द्वारा होलिया में उड़ेरे गुलालए गीत ने चारो ओर होली का रंग बिखेर दिया।
सरकंडा में मारवाड़ी समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना कर होलिका जलाई।