पति ने केरोसिन लाकर दिया, पत्नी ने अपने ऊपर छिड़का और पति ने लगा दी आग
पति-प|ी के बीच आए दिन होने वाला विवाद रविवार को काफी बढ़ गया। पति ने प|ी को मरने के लिए उकसाने को केरोसिन लाकर दिया जिसे उसने ऊपर छिड़क लिया। प|ी ने माचिस जलाई तो जली नहीं। पति ने जैसे ही माचिस की तीली लगाई तो आग पकड़ ली। महिला 90 प्रतिशत झुलस गई है जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सकरी थाना पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। कल्पना पटेल 29 वर्ष प|ी रूपेश पटेल निवासी सांई आनंदम मैरिज गार्डन के पास उसलापुर ने मई 2017 में लव मैरिज की थी। दोनों परिवारों की सहमति से इस लव मैरिज को अरेंज मैरिज में तब्दील कर दिया। शादी के 3-4 महीने बाद कल्पना के ससुराल वाले उसे ताने देने लगे कि लव मैरिज करने से उन्हें दहेज नहीं मिला। कुछ समय तक तो रूपेश अपनी प|ी कल्पना का साथ देता रहा लेकिन बाद में वह भी उससे विवाद करने लगा। दोनों के बीच कई बार समझाैता भी हुआ लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर लड़ाई होने लगती। इसी दौरान कल्पना को पता चला कि रूपेश के और भी कई महिलाओं के साथ संबंध हैं। रविवार की सुबह रूपेश और कल्पना के बीच फिर विवाद होने लगा तो कल्पना ने मरने की धमकी दी और अपने कमरे में चली गई। उसने आत्महत्या के लिए रस्सी ढूंढने की कोशिश की लेकिन मिली नहीं। इसी बीच रूपेश कमरे में पहुंचा और ताना देने लगा कि क्यों अभी तक मरी नहीं। कल्पना ने कहा कि मरने के लिए कुछ सामान नहीं मिल रहा तो कुछ देर बाद रूपेश ने उसे केरोसिन लाकर दे दिया। केरोसिन कल्पना ने अपने शरीर पर डाल लिया। माचिस भी रूपेश ने उसे लाकर दे दी। पहली बार में माचिस जली नहीं तो रूपेश ने माचिस से तीली निकाली और उसे जलाया तो कल्पना के कपड़ों ने तुरंत आग पकड़ ली। आग की लपटों से घिरी कल्पना जब घर में चिल्लाते हुए इधर से उधर भागी तो रूपेश ने उस पर पानी डालकर आग को बुझाया। अस्पताल में रूपेश अपनी प|ी कल्पना से तहसीलदार के सामने बयान बदलने की बात भी कहता रहा, लेकिन
उसने बयान नहीं बदला।
कल्पना पटेल