पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंजिश में ग्रामीण के सिर पर कुल्हाड़ी मार घायल किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर | पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने ग्रामीण पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र की है। ग्राम कबराकांपा निवासी रामप्रसाद पाल का 9 मार्च की शाम को बड़े भाई पंचराम पाल के घर का दरवाजा बंद करने को लेकर पड़ोसी विष्णु पटेल के साथ विवाद हुआ था। 10 मार्च की शाम को रामप्रसाद, सुरेंद्र पटेल, बेदराम ध्रुव, गया एवं अन्य आंगनबाड़ी के पीछे हाेली के पास बैठे थे। उसी समय कुल्हाड़ी लेकर विष्णु आया और रामप्रसाद के सिर पर पीछे से वार कर दिया। हमले से सभी दहशत में आ गए। जब उसने दूसरा वार किया तो मौके में उपस्थित उसके साथियों ने आरोपी को पकड़ लिया। इससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं...